Portal Details
मुख्य बिन्दु
रवा राजपूत ऑनलाइन पोर्टल एक ऐसा वेब पोर्टल है जिसमे कोई भी व्यक्ति https://www.rawarajput.in पर रवा राजपूत समाज की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
समाज की सम्पूर्ण जानकारी केवल रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही प्राप्त की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन के लिए https://portal.rawarajput.in/welcome पर क्लिक करें!

रवा राजपूत ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण निम्न बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए किया गया है :-
👉 समय समय पर हम लोगो की कहा कहा सभाये हो रही है उसकी जानकारी सम्बंधित लोगो तक पहुँचाना
👉 किस क्षेत्र में हमारे कितने लोग रहते है जिनको उनको आयु, शैक्षिक योग्यता, जेंडर, रोजगार आदि के आधार पर जानकारी प्राप्त करना
👉 प्रत्येक वर्ष हमारे समाज के कितने बच्चे शिक्षा/खेल के क्षेत्र में उच्च पोजीशन पर है उनकी जानकरी सभी भाइयो तक पहुँचाना और समाज के होने वाले प्रोग्रामो में उनको नॉमिनेट करना
👉 हमारी समाज की सभी प्रकार की संस्थाओ (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, निजी, ट्यूशन सेंटर, संगठन, धर्मशाला आदि) की जानकारी एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवाना
👉 शिक्षा के क्षेत्र में सभी बच्चो को वो सभी सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना जिनको प्राप्त करने के लिए बच्चे मेट्रो सिटी में आते है।
👉 प्रत्येक वर्ष उच्च श्रेणी में हुई नियुक्ति वाले बच्चो की जानकारी देना ताकि समाज के अन्य बच्चे उनसे कुछ जानकारी प्राप्त कर सके
👉 कितने युवक -युवती विवाह योग्य है और वो अपने अनुसार योग्य जीवन साथी को आसानी से सर्च कर सके
👉 कितने युवक - युवती बिना रोजगार के है जिससे कि उनको समय समय पर नौकरी सम्बंधित जानकारी दी जा सके
👉 उन सभी किताबो का संग्रह, जो हमारे बंधुओ ने हमारे मार्गदर्शन के लिए लिखी है
👉 समाज के मेधावी बच्चो को छात्रवृत्ति प्रदान करना एवं जरूरतमंद बच्चो को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तके मुहैया करवाना।
👉 समाज के सभी धार्मिक संस्थानों , धर्मशालाओ आदि को एक क्लिक पर दान की सुविधा उपलब्ध करवाना
👉 हमारे इतिहास , हमारे पूर्वज, बिज़नेस सम्बंधित, खेल सम्बंधित और अन्य आवश्यक जानकारिया
👉 समाज के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ के लिए CSR प्रोजेक्ट पर कार्य करना
अगर आप रवा राजपूत समाज से सम्बन्ध रखते है और पोर्टल सम्बंधित अधिक जानकरी लेना चाहते है तो रजिस्ट्रेशन के लिए https://portal.rawarajput.in/welcome पर क्लिक करें!